MP News: जनता की भलाई से जुड़े और पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम प्रदेश की मोहन यादव सरकार कर रही है। जी हां...सीएम यादव के प्रयासों से ही राष्ट्रीय राजमार्ग-552 एक्सटेंशन के श्यामपुर से सबलगढ़ खंड को पेव्ड शोल्डर सहित 2-लेन उन्नयन कार्य की स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी और नितिन गडकरी का आभार जताया।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी सुधरेगी। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-552 एक्सटेंशन के श्यामपुर से सबलगढ़ खंड को पेव्ड शोल्डर सहित 2-लेन उन्नयन कार्य के लिए हाईब्रीड एन्युइटी मोड के तहत 1079.77 करोड़ की लागत की स्वीकृति मिल गई है।

सीएम ने आगे लिखा कि इसके लिए स्वीकृति मिलना समस्त मध्यप्रदेशवासियों के लिए अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता का विषय है। इस अनुपम सौगात के लिए मैं सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बेहतर कनेक्टिविटी एवं सुगम आवागमन से मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस दौरान सीएम यादव ने खुशी जाहिर की। साथ ही, विश्वास दिलाया है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट के साथ प्रदेश बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन के साथ विकास की नई ऊचाईयों छूएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
