Ladli Behna Yojana News: लाड़ली बहनों के खातों में 10 तारीख को आने वाले राशि इस बार 1 मार्च हो आ गई हैं। सीएम मोहन यादव ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1576 करोड़ की राशि डाल दी है। सीएम यादव ने यह राशि उज्जैन में आयोजित विक्रमोत्सव-2024 के शुभारंभ के दौरान खातों में ट्रांसफर की।
दरअसल, एक मार्च से उज्जैन में विक्रमोत्सव 2024, रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव उज्जैन-2024 और उज्जयिनी व्यापार मेला-2024 का शुभारंभ हो गया। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम यादव उज्जैन पहुंचे। सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम यादव ने लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी।

इस बाबत सीएम यादव ने कहा कि आगामी दिनों में महाशिवरात्रि पर्व, होली उत्सव आदि मनाया जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए लाडली बहनों के खाते में 10 मार्च के स्थान पर आज यानी 1 मार्च को ही राशि डाल दी गई है। मोहन सरकार के इस फैसले से मध्य प्रदेश में सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
लाडली बहन योजना विधानसभा चुनाव के समय भी बीजेपी के लिए वरदान साबित हुई थी। तो वहीं, अब ऐसा माना जा रहा है कि लाडली बहन योजना का असर लोकसभा चुनाव पर भी दिखाई देगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस योजना को सतत रूप से चलने का एलान भी नए सीएम मोहन यादव ने पहले ही कर दिया है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
