MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार 14 मार्च को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। जिसमें उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर समेत मध्यप्रदेश के चार प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को रोप वे सुविधा मिलेगी।
केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 24 हजार 293 करोड़ 24 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को राज्य शासन के पेंशनर्स की भांति सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। इतना ही नहीं, कैबिनट बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के किसानों को सोलर कृषि पम्प कनेक्शन दिया जाएगा।

सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, किसानों को 'मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना' अंतर्गत सोलर कृषि पम्प कनेक्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही, 'मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना' को विस्तारित कर 'प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना' के नाम से लागू किए जाने को स्वीकृति प्रदान की गई है। 'प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना' का क्रियान्वयन मप्र.ऊर्जा विकास निगम द्वारा केन्द्र शासन की कुसुम 'बी' योजनांतर्गत जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा।
केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति
बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यों के लिए लागत राशि 24 हजार 293 करोड़ 24 लाख रुपए (सैंच्य क्षेत्र 6,57,364 हेक्टेयर) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, दतिया एवं बेतवा बेसिन के विदिशा, शिवपुरी, रायसेन जिले के सूखा प्रभावित 6,57,364 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई एवं लगभग 44 लाख आबादी को पेयजल सुविधा प्राप्त होगी।
चित्रकूट विकास प्राधिकरण स्थापना की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद द्वारा चित्रकूट नगर के समग्र विकास के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा विद्यमान चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को विघटित कर चित्रकूट विकास प्राधिकरण की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई है। चित्रकूट विकास प्राधिकरण की स्थापना से प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र का समग्र रूप से विकास किया जाना सम्भव हो सकेगा। साथ ही, प्राधिकरण के लिए 20 करोड़ रुपए की सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई।
चार प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को मिलेगी रोपवे सुविधा
कैबिनेट ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम 'पर्वतमाला' के अंतर्गत प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी। इस परियोजना के प्रथम चरण में 4 स्थानों पर क्रमशः रेल्वे स्टेशन से महाकाल मंदिर, उज्जैन रोपवे, टिकिटोरिया माता मंदिर (सागर) फनीकुलर, एम्पायर स्टेडियम से गुरुदारा (व्हाया रामपुर चौक एवं एवेन्यु मॉल), जबलपुर एवं सिविक सेंटर से बलदेवबाग (व्हाया मालवीय चौक, लॉडगंज, बड़ाफुआरा), जबलपुर में बनने हैं।
नरसिंहपुर में मार्ग निर्माण की स्वीकृति
कैबिनेट में पीएम जनमन योजनांतर्गत जिला नरसिंहपुर का एक मार्ग एल 063 मोहपानी से बड़ागांव (तलैया) लंबाई 29.10 किमी की लागत 40 करोड़ 75 लाख रुपए मय संधारण (1.40 करोड़ रूपये प्रति किमी) है, जो कि निर्धारित सीमा लागत रूपये एक करोड़ प्रति किमी से अधिक है, में अतिरिक्त राशि 11 करोड़ 65 लाख रूपये का भार राज्य शासन द्वारा वहन किए जाने की स्वीकृति की गयी।
मुरैना के उसैद घाट के निर्माण की स्वीकृति
मुरैना जिले के अम्बाह-पिनहट मार्ग के चंबल नदी के उसैद घाट पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण होगा। जिसकी लागत करीब 157 करोड़ 77 लाख रुपए आएगी, जिसे कैबिनेट ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
