MP इन दिनों स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई इमारत लिखने के लिए तैयार नजर आ रहा है। यही कारण है कि, CM डॉ. मोहन यादव लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैसे मध्य प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर हो सके इसे लेकर प्रयास कर रहे हैं।
हाल ही में CM मोहन यादव ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी इसे लेकर दिए हैं। इसके बाद अब यह कहा जा सकता है कि, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास कायम कर सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, आयुष संस्थाओं तथा निजी अस्पतालों को समन्वित करते हुए प्रदेश के सभी जिलों और विकासखंडों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए रोडमेप विकसित किया जाए। चिकित्सकों और पेरामेडिकल स्टाफ की पदपूर्ति के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाए। प्रदेश के स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार के लिए मेडिकल कॉलेजों तथा आयुर्वेदिक महाविद्यालयों को भी लक्ष्य दिए जाएं। निजी संस्थाएं जिन क्षेत्रों में अपने कॉलेज स्थापित कर रही हैं, उन क्षेत्रों के स्वास्थ्य सूचकांकों के सुधार के प्रयासों में इन संस्थाओं को जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, हमारा प्रयास है कि प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में एक-एक मेडिकल कॉलेज विकसित हो और समय के साथ प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा। प्रदेश में आदर्श स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित कर हम देश में सर्वश्रेष्ठ उदाहरण स्थापित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसामान्य को दी जा रही सुविधाएं, जरूरतमंद को बिना कठिनाई के मिले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। जिला चिकित्सालय से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक व्यवस्था में विकृतियां पैदा नहीं हों, इस पर नजर रखना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य संस्थाओं के निरीक्षण के लिए उड़न दस्ते के गठन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अमले में सक्रियता और लोगों की सेवा के लिए समर्पण की भावना बनी रहे, इस उद्देश्य से अमले के निरंतर प्रोत्साहन के प्रयास हों। बेहतर सेवाएं देने वाले पेरामेडिकल स्टाफ, डाक्टर्स और स्वास्थ्य संस्थाओं को पुरस्कृत और सम्मानित करने की व्यवस्था स्थापित की जाए।
ये भी पढ़े- Kamal Nath के गढ़ छिंदवाड़ा में CM मोहन यादव ने दिखाया दम, सौगातों की झड़ी लगाई
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications