MP की मोहन यादव सरकार युवाओं के लिए लगातार अलग-अलग योजनाएं लेकर आ रही है, जहां युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं. सरकार की ओर से युवाओ स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ने के लिए मेले आयोजित किए जा रहे हैं, तो वहीं प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है.
आने वाले समय में मोहन सरकार की ओर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों और शहरों में स्वरोजगार और रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जहां इन मेलों में शामिल होने वाले युवाओं को सरकार स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ने का काम करेगी.

फरवरी में संभाग स्तरीय दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में जानकारी दी गई कि उक्त रोजगार मेले में भर्ती, प्रशिक्षण-सह-रोजगार (एप्रेंटसशिप) के साथ-साथ स्वरोजगार, शैक्षणिक ऋण और छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी भी दी जायेगी।
रोजगार मेले में एमपीआईडीसी इन्दौर, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र उज्जैन, देवास और इन्दौर, समस्त रोजगार कार्यालय (इन्दौर व उज्जैन संभाग) के माध्यम से नियोजकों की सहभागिता सुनिश्चित किया जाना है। समस्त स्वरोजगार योजनाओं से सम्बन्धित विभागों व बैंकों के द्वारा विभागीय व छात्रवृत्ति सम्बन्धी जानकारी भी दी जाना है।
बैठक में जानकारी दी गई कि उक्त रोजगार मेले में लगभग पांच हजार आवेदकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाना है। सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने निर्देश दिये कि ऐसे बेरोजगार युवा जिन्होंने रोजगार कार्यालय में पंजीयन नहीं कराया है उनका अधिक से अधिक पंजीयन किया जाना सुनिश्चित किया जाये। साथ ही रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। इस हेतु विस्तारपूर्वक कार्य योजना बनाई जाये। बैठक में जीएम डीआईसी, एलडीएम एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जिला स्तरीय स्वरोजगार शिविर का आयोजन
उज्जैन में जीएम डीआईसी अतुल वाजपेयी द्वारा जानकारी दी गई कि जिला स्तरीय स्वरोजगार शिविर का आयोजन आगामी 11 से 12 जनवरी को हाट बाजार हरिफाटक में पूर्वाह्न 11 से सायं 5 बजे तक किया जायेगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं से युवाओ एवं विशेषकर महिला को स्वरोजगार से जोडने के लिये एवं बैंको के माध्यम से संचालित मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इंडिया योजना आदि के सम्बंध में मेले में जानकारी प्रदान की जायेगी।
ये भी पढ़े- Ujjain में रोजगार की बहार, इस दिन बेरोजगारों के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications