Ujjain यानी वो शहर जिसे मध्यप्रदेश की धार्मिक राजधानी भी कहा जाता है, यही वो शहर है जहां विश्वप्रसिद्ध भगवान महाकाल की ज्योतिर्लिंग है। साथ ही यहां अलग अलग धर्म स्थल भी हैं। यहीं से प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आते हैं। वहीं अब उज्जैन के विकास का खास प्लान भी मोहन सरकार ने तैयार कर लिया है।
मोहन सरकार उज्जैन में एयरपोर्ट के साथ ही हेलीपैड बनाने की योजना पर कर रहा है। जहां एयरपोर्ट बनने के बाद उज्जैन की आर्थिक प्रगति भी तेज गति से हो सकेगी। हाल ही में उज्जैन आए सीएम मोहन यादव ने इसके लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश अधिकारियों को भी दिए हैं।

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, सभी क्षेत्रों में विकास के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल से महाकाल लोक के निर्माण के पश्चात स्थानीय पर्यटन में वृद्धि हुई है। उज्जैन आने-जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अन्य आवागमन साधनों के साथ बेहतर हवाई सेवाएं भी मिलें, इस दिशा में प्रयास बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने महाकाल मन्दिर के द्वितीय फेज के चल रहे निर्माण कार्यों के अवलोकन के पूर्व भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, मध्यप्रदेशवासी प्रधानमंत्री जी के आभारी है, क्योंकि उज्जैन के महाकाल लोक के निर्माण के पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना बढ़ा है। हाल ही में अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आवश्यक हवाई सेवाओं की आवश्यकता अनुभव की जा रही है। इस दिशा में कार्य योजना तैयार कर अमल किया जाएगा ताकि उज्जैन में सुविधायुक्त हेलीपेड एवं एयरपोर्ट के विकास का कार्य हो सके।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मालवा क्षेत्र में आने वाले पर्यटक उज्जैन में न आएं, यह हो नहीं सकता। आगामी सिंहस्थ के दृष्टिगत भी विभिन्न व्यवस्थाएं आवश्यक हैं। ऐसा प्रयास है कि बाबा महाकाल के दर्शन का कार्य आसानी से कम समय में संभव हो, विशेष रूप से दिव्यांगजन, वृद्ध और बच्चे शीघ्र दर्शन कर सकें, यही नहीं धार्मिक-आध्यात्मिक मान्यताओं में विश्वास रखने वाले और जिज्ञासुजन महाकाल लोक के साथ ही विभिन्न संग्रहालय देखें, सनातन संस्कृति की झलक को देखें और समझें। ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि पर्यटक और श्रद्धालुओं को नई व्यवस्थाओं का पूरा लाभ मिले। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि, राज्य सरकार सभी मोर्चों पर गंभीरता से कार्य करेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विकास के साथ ही हमारी मूल सनातन संस्कृति के संरक्षण और अन्य धर्मों के लिए भी आवश्यक कार्यों को हाथ में लेकर आगे बढ़ रही है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: CM मोहन यादव ने किए महाकाल दर्शन, बोले- एयरपोर्ट के लिए प्लान बना रहे
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
