सिकलीगर समाज के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मोहन सरकार अलग-अलग कदम उठा रही है, जहां स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन की ओर से लगातार सीख लेकर समाज के युवाओं के लिए रोजगार मिले भी आयोजित किया जा रहे हैं, तो वहीं सिकलीगर युवाओं को स्वरोजगारों से जोड़ा जा रहा है।
सिकलीगर समाज के युवाओं को शस्त्र एवं हथियार निर्माण के दलदल से बाहर निकालकर उन्हें रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए पहल की जा रही है।

खरगोन में सिकलीगर समुदाय के युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद सभागृह पुराना कलेक्ट्रेट खरगोन में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 25 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा सिकलीगर समुदाय के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।
इसी कड़ी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने बताया कि, रोजगार मेले में रोजगार विभाग सहित एनआरएलएम, उद्योग विभाग, आर सेटी द्वारा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों पर सिकलीगर समुदाय के युवाओं को विस्तृत जानकारी दी गयी।
सिकलीगर समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि खरगोन, धार, बड़वानी एवं बुरहानपुर जिलों में उनकी समाज की आबादी लगभग 10 हजार है। उनके समाज का पारंपरिक रूप से हथियार निर्माण का व्यवसाय रहा है। लेकिन अब समय बदल गया है और उनका समाज अपराध के इस दलदल से बाहर निकलकर रोजगार की गतिविधियों से जुड़ना चाहता है और समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहता है।
सिकलीगार समाज प्रमुख तौर पर मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में निवास करता है, यही कारण है की निमाड़ अंचल में प्रशासन की ओर से सिकलीगर समाज के युवाओं के लिए अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं.
ये भी पढ़े- MP News: लाड़ली बहना के खाते में 1 मार्च को आएगी किश्त, क्या बढ़कर मिलेंगे पैसे, जानिए
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
