MP CM Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री मोहन यादव 1 फरवरी को मुरैना पहुंचे। यहां 'रोजगार दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 45.89 लाख बहनों को 450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना अंतर्गत 118 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण किया।
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुरैना में जो भी नई फैक्ट्री खोलना चाहता है, उसे हमारी सरकार सब्सिडी देगी। बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिल सके, इसलिए मुरैना के लिए भी घोषणा करता हूं कि उज्जैन की तर्ज पर रेडीमेड गारमेंट्स की फैक्ट्री लगाने पर प्रति मजदूर 5 हजार रुपए की सब्सिडी 10 साल तक दिए जाएंगे।

सीएम यादव ने कहा कि आज सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। आने वाले समय में भिंड एवं मुरैना में भी उद्योग लगेंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सहकारिता के माध्यम से दुग्ध उत्पादन की यूनिटें तैयार करें जिसके माध्यम से दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों की आय बढ़ सके।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने 88 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। सीएम ने कहा कि अग्निवीर योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश के 2.37 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। कई बार फिजिक्स, केमिस्ट्री जैसे विषय कमजोर होने के कारण सबका चयन नहीं हो पाता है, इसलिए हमने आज नई योजना लॉन्च की है।
इस योजना के तहत लगभग 360 घंटे की नि:शुल्क कोचिंग दी जायेगी और बच्चों के प्रशिक्षण पर खर्च होने वाली इस राशि का भुगतान प्रदेश सरकार करेगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के 8 दिन के अंदर ही हुकुमचंद मिल के 4 हजार से ज्यादा मजदूरों के बकाये का एक-एक रुपया लौटा दिया।
पूरे प्रदेश में कहीं भी फैक्ट्री चलते-चलते बंद हो गई और अगर किसी गरीब, किसान एवं मजदूर का कोई भी पैसा बकाया है, तो पूरा पैसा देने की जवाबदेही मध्यप्रदेश सरकार की होगी। इसी आधार पर हम ग्वालियर की जेसी मिल और मुरैना की शक्कर मिल का पैसा भी लौटाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications