MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। जी हां... अगर ओलावृष्टि या बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ तो उसका मुआवजा उन्हें मिलेगा। यह बात वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने छतरपुर जिले में कही।
राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि बारिश या ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हुई है तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, मोहन सरकार उनकी चिंता करेगी। इतना ही नहीं,किसानों के खेतों में जाकर मुआयना किया जाएगा और मुआवजा भी दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर मोहन सरकार उचित मुआवजा देगी। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि अब किसानों को फसल के नुकसान की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं हैं। उन्होंने किसानों के लिए जल्द ही राहत मिलने की बात कही।
बता दें कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश हुई थी और ओले भी गिरे थे। बारिश और ओले से कई जिलों के किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। तो वहीं अब मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने किसानों के लिए राहत भरा ऐलान किया है।
इस संबंध में पिछले दिनों सीएम यादव ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। साथ ही, सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए थे कि तत्काल प्रभाव से सर्वे कराया जाए। सीएम ने स्पष्ट तौर पर अधिकारियों को निर्देश दिया था कि ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान राहत सर्वे से छूटना नहीं चाहिए। जिस भी किसान की फसल को नुकसान पहुंचा है उसकी फसल का सर्वे जरूर होना चाहिए।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications