MP की मोहन यादव सरकार अलग-अलग जाति वर्गों के लिए विकास के कई काम कर रही है, जहां मध्य प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति के विकास को लेकर मोहन सरकार तैयार नजर आ रही है। यही कारण है की, विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य इलाकों और जिलों को विकसित करने के लिए मोहन सरकार ने खास प्लान तैयार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिये किये जा रहे प्रयासों एवं नवाचारों के संदर्भ में मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं संकल्पों की विस्तृत जानकारी दी है। गणतंत्र दिवस पर जनसंदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, जनजातीय गौरव दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) प्रारंभ कर विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास की क्रांतिकारी शुरुआत की गई है।

इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य जिलों में 7 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आँगनवाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों, बहुउद्देशीय केंद्रों, सड़कों, पुलों और आवासों का निर्माण किया जायेगा। इससे प्रदेश के 23 जिलों की 4 हजार 597 बसाहटों में निवास करने वाले बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति के 11 लाख से अधिक भाई-बहन लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि, जनवरी माह में आहार अनुदान योजना में विशेष पिछड़ी जनजातियों की बहनों के खातों में 29 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विमुक्त, घुमंतु तथा अर्द्धघुमंतु समुदायों के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, स्व-रोज़गार, अधोसंरचना विकास, आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान और सशक्तिकरण में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेगी। इन समुदायों के समग्र कल्याण के लिये सरकार पूर्णत: कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: मंत्री प्रह्लाद पटेल ने किया श्रमायुक्त कार्यालय का निरीक्षण, विभागीय काम का जाना हाल
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
