MP News: लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को होली का गिफ्ट दे दिया है। जी हां...मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि की है।
इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी है। सीएम मोहन यादव ने कहा, 'मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वर्तमान महंगाई भत्ते को 42 से 46% करने का निर्णय लिया है। ये 7वें वेतमान के अंतर्गत 1 जुलाई 2023 से इसको लागू किया जाएगा।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि आज के इस कठिन समय के बावजूद हमने ये सुविधा देने का प्रयास किया है। उम्मीद करेंगे की आने वाले समय में इसमें और वृद्धि करें। मेरी ओर से सभी अधिकारी और कर्मचारी को इस वेतनमान के लिए बधाई। बता दें कि इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2023 से कुल 46% हो जाएगी।
इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा। इतना ही नहीं, सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिर, राज्य के कर्मचारी जो 01 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 की अवधि में सेवानिवृत या मर चुके हैं, उन्हें/नामांकित सदस्य को एरिया की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।
मध्य प्रदेश वित्त विभाग की तरफ से बताया कि महंगाई भत्ते में 50 पैसे अथवा उससे अदिक पैसे को अगले उच्चतर रुपए में पूर्णकित किया जाएगा औऱ 50 पैसे कम राशि को छोड़ दिया जाएगा। महंगाई भत्ते का कोई भी भाग किसी भी प्रयोजन हेतु वेतन के रूप में नहीं माना जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications