MP News: छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा को दो सिंचाई परियोजनाओं की मंजूरी मोहन सरकार की तरफ से मिल गई है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मोहन सरकार ने यह मंजूरी दे दी। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति बिजावर विधायक राजेश शुक्ला के प्रयासों से मिली है।
बिजावर में दो सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी मिलने से किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों सिंचाई परियोजना की लागत करीब 17 करोड़ 96 लाख 75 हजार रुपए है। जल्द ही दोनों परियोजनाओं का काम शुरू होगा।

दोनों सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति मिलने के संबंध में जल संसाधन विभाग मंत्री तुलसीराम सिलावट के कार्यालय ने पत्र जारी किया है। साथ ही, पत्र में बताया है कि बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने जिन 2 सिंचाई परियोजनाओं का प्रस्ताव विभाग के समक्ष रखा था। उसे स्वीकृत करते हुए बजट आवंटित किया गया है। जल्द ही दोनों परियोजनाओं का कार्य शुरू होगा।
वहीं, विधायक बबलू शुक्ला ने बताया कि उन्होंने बिजावर विधानसभा क्षेत्र में दो सिंचाई परियोजनाओं गढ़ा टैंक और भैरा टैंक का प्रस्ताव शासन के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। बताया कि गढ़ा टैंक सिंचाई परियोजना का काम 7 करोड़ 16 लाख 98 हजार की लागत से और भैरा टैंक सिंचाई परियोजना का काम 10 करोड़ 79 लाख 77 हजार की लागत से पूरी किया जाएगा।
परियोजनाएं पूरी होने से क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी और उन्हें सिंचाई कार्य में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। विधायक बबलू शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
