पंजाब सरकार खेल के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठा रही है। खिलाड़ियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द मुल्लानपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे विकास कार्य को पूरा किया जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों से पहले इन विकास कार्यों को संपन्न किया जाए। बता दें कि आईपीएल 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है।
मुख्य सचिव ने कहा कि भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार प्रदेश में खेलों के लिए सर्वश्रेष्ठ इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह उसकी शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। यही वजह है कि मौजूदा समय में चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को प्राथमिकता दी जाए और इसे जल्दी ही पूरा किया जाए। बता दें कि यहां पहली बार आईपीएल मैचों का आयोजन होने जा रहा है। यहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा।

बीसीसीआई की ओर से आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमे 23 मार्च का मैच पंजाब क्रिकेट स्टेडियम मोहाली को दिया गया है। असोसिएशन की ओर से अपील की गई थी कि इस मैच को मुल्लानपुर स्टेडियम में शिफ्ट किया जाए। स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लेने के बाद बीसीसीआई ने यहां मैच करने की अनुमति दे दी। पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना ने कहा कि बीसीसीआई ने पीसीए मुल्लानपुर स्टेडियम को अगले 23 मार्च को खेले जाने वाले आईपीएल मैच को हरी झंडी देदी है। हम बीसीसीआई सचिव के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमपर भरोसा दिखाया। हम चाहते हैं कि फैंस को इस नए स्टेडियम में मैच देखने का अच्छा अनुभव प्राप्त हो।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
