केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरित बजट 2024-25 पेश किया। इस बजट में देश भर के बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर देने दिया गया। इसके के तहत मोदी सरकार ने ओडिशा को रेलवे के विकास के लिए 10,536 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले बजट से 5.23 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष में 10,012 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था।

बता दें राज्य में रेलवे के लिए राज्यों को आवंटित किए बजट में उत्तर प्रदेश 19,575 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र 15,554 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश 15,143 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल 13,810 करोड़ रुपये के बाद देश में पांचवां सबसे बड़ा बजट है।
एक दशक में आवंटन 12 गुना बढ़ गया है क्योंकि 2013-14 में राज्य का हिस्सा केवल 838 करोड़ रुपये था। ओडिशा को राज्य भर में रेल कनेक्टिविटी, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए पिछले तीन वर्षों से औसतन 10,000 करोड़ रुपये सालाना मिल रहे हैं।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ओडिशा में रेलवे के लिए 10,536 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान एक वित्तीय वर्ष में राज्य के लिए अब तक का सबसे अधिक आवंटन है। उन्होंने कहा कि चल रही परियोजनाओं के अलावा, नए निवेश के हिस्से के रूप में राज्य में 52,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
वैष्णव ने कहा कि ओडिशा के रेलवे की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जहां पहले रेल कनेक्टिविटी नहीं थी।इसके तहत अमृत स्टेशन योजना के तहत 58 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।
इसके साथ उन्होंने बताया वंदे स्लीपर इस साल मार्च में शुरू की जाएगी। इसके अलावा 50 किमी से 60 किमी की दूरी वाले शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए वंदे मेट्रो की शुरुआत की जाएगी।
ओडिशा: भुवनेश्वर में 3 से 5 फरवरी तक आयोजित हो रहा वैश्विक उड़िया भाषा सम्मेलन, जानें डिटेल
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
