Madhya Pradesh News: हर घर तक नल के माध्यम से शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन योजना का मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। मिशन से जुड़े विभागीय अधिकारी जन-प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर योजना को मूर्तरूप देने का कार्य करें, यह निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सिवनी में विभागीय समीक्षा बैठक में दिए।
श्रीमती संपतिया उइके ने जिले में संचालित एकल एवं समूह नल जल योजनाओं की विकास खण्डवार विस्तृत समीक्षा करने के साथ-साथ उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से भी नल जल योजनाओं की गुणवत्ता एवं प्रगति को लेकर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया। जल जीवन मिशन के सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के पूर्ण किए जाएं।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मैदानी अमला अपने क्षेत्र में प्रगतिरत सभी कार्यों का निरंतर अवलोकन करें। मंत्री श्रीमती उइके ने अधिकारियों को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे सभी ग्राम जिन्हें स्रोत न होने से एकल नल जल योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है, उनमें समूह नल जल योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने समूह नल जल योजनाओं के क्रियांवयन के लिए जल संसाधन विभाग के छोटे-बड़े टैंकों को स्रोत के रूप में उपयोग करके बरघाट, कुरई, लखनादौन जैसे क्षेत्रों के ग्रामों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य के लिए नवीन डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने निर्देशित किया।
मंत्री श्रीमती उइके ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को पेयजल संबंधी कोई भी समस्या न हो, इसका ध्यान रखा जाए। पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिये कंट्रोल रूम बनाकर टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्रीमती उइके ने बैठक में उपस्थित अनुबंधकर्ताओं को भी निर्देशित किया कि सभी कार्यों को पूरी गम्भीरता एवं गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किया जाए। आगामी ग्रीष्म ऋतु में कहीं भी पेयजल संबंधी समस्या न आए। उन्होंने अनुबंधकर्ताओं को पूरी क्षमता एवं पर्याप्त मानव संसाधन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
