Madhya Pradesh News: यातायात के दबाव को कम करने के लिए इंदौर बायपास पर जल्द ही फोर लेन सर्विस रोड बनाया जाएगा। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए है।
इस दौरान उन्होंने शहर के बीआरटीएस मार्ग, जहां चौड़ाई अधिक है, उन्हें सकरा करने के संबंध में निर्देश भी दिए। नगरीय विकास मंत्री ने इंदौर में नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि इंदौर शहर में पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

नगरीय विकास मंत्री ने निर्देश दिए कि शहर को नर्मदा नदी के माध्यम से पर्याप्त पानी मिल रहा है। वितरण व्यवस्था में कमी होने के कारण शहर में पानी की सप्लाई नागरिकों की मांग के अनुरूप नहीं हो पा रही है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने फिल्टर स्टेशन बनाकर जल प्रदाय की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये।
उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट रोड तक एलीवेटेड रोड निर्माण के तकनीकी सर्वे और प्रभावितों के विस्थापन के लिए शीघ्र कार्य करने को कहा। मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर के मास्टर प्लान की सभी रोड निर्माण के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में इंदौर में खेलो इंडिया के अंतर्गत खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये इंटीग्रेटेड स्पोटर्स कॉम्पलेक्स बनाने के संबंध में प्रेजेन्टेशन दिया गया।
नगरीय विकास मंत्री ने इस योजना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सुझाव लेने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में वल्लभ नगर मार्केट का पुनर्विकास कार्य, सोलर सिटी इंदौर और जलूद में 60 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना और टेंडर आदि पर चर्चा की गई। बैठक में शहर में स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के बारे में भी चर्चा की गई।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
