Madhya Pradesh News: वॉटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं को देखते खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अधिकारियों को भोपाल को वॉटर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने और कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल झीलों की नगरी है। विभाग की वॉटर स्पोर्ट गतिविधियों को आम जनता से जोड़ने के लिये प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्ट सेंटर को विश्व-स्तरीय बनाने की दिशा में प्रयास करना होंगे।

मंत्री सारंग ने निर्देश दिए कि ग्रामीण युवाओं को विभाग की खेलकूद गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करें। विभाग 220 ब्लॉक में युवा समन्वयकों के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर खेल और युवा कल्याण की गतिविधियां संचालित करता है। उन्होंने ब्लॉक्स समन्वयकों को यूथ क्लब के माध्यम से युवाओं को जोड़ने के लिये कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिए।
मंत्री ने युवाओं के लिए रोजगार स्टार्टअप के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी कार्य करने को कहा। बैठक में खेल संचालक डॉ.रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बीएस यादव सहित जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
