दिल्ली की मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने द्वारका में बन रहे पशु शवदाह गृह का निरीक्षण किया। यहां पर पालतू पशुओं का शवदाह किया जा सके। मेयर ने बताया कि पशुओं की याद में यहां पर वृक्षारोपण भी किया जा सकता है। एमसीडी की ओर से 700 वर्गमीटर क्षेत्र में यहां पर पालतू शवदाह गृह बनाया जा रहा है। यह शवदाह गृह एमसीडी के कुत्ता नसबंदी केंद्र के करीब सेक्टर 29 के पास ही है।
मेयर ने बताया कि एमसीडी के कई जोन में पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए मुफ्त में सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। कुछ जोन में लोग 500 रुपए देकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मेयर ने कहा कि हम जल्द ही सभी जोन में पालतू पशुओँ और आवारा पशुओं के दाह संस्कार के लिए एक तरह की नीति लाएंगे। आवारा पशुओं के लिए लोगो को बेहद कम दर में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

दाह संस्कार सेवाओं के साथ ही एक हरा-भरा मेमोरियल पार्क को भी विकसित किया जा रहा है। इस तरह की हरित पट्टी के जरिए क्षेत्र के प्रदूषण स्तर को कम करने में मदद मिलेगी। मेयर ने लोगों से आग्रह किया है कि वह सस्ती दर में पशुओं को शवदाह गृह में अंतिम संस्कार के लिए लाएं और इस सुविधा का इस्तेमाल करें। 30 किलोग्राम से कम वजन वाले पशुओं के लिए दाह संस्कार की कीमत 2000 रुपए है और इससे अधिक वजन वाले जानवरों के लिए 3000 रुपए लिए जाएंगे। सीएनजी संचालित इन भट्टियों में हर रोज 10 पालतू पशुओं और 15 आवारा पशुओँ का दाह संस्कार किया जा सकता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
