दिल्ली सरकार ने पिछले ढाई वर्षों से अधिक समय से रूकी हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारियों की सैलरी जारी की गई है। जिसके बाद एमसीडी की मेयर के साथ सीएम आवास पहुंचे पुस्तकालय के कर्मचारियों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उन्हें धन्यवाद दिया।
सैलरी मिलने खुशी में हरदयाल पुस्तकालय के कर्मचारियों के चेहरे खिल गए। सीएम से हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारियों की मुलाकात को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा, "भाजपा के शासनकाल से 32 महीनों से परेशान हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारियों के चेहरे सैलरी मिलने पर खिल उठे...आज उन सबने अपने सीएम अरविंद केजरीवाल को उनके निवास पर मिलकर धन्यवाद किया। माननीय CM अरविंद केजरीवाल ने आश्वस्त किया कि उनकी सारी समस्याओं का निदान किया जायेगा।

इससे पहले मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने 16 जनवरी को सिविक सेंटर में हरदयाल लाइब्रेरी की नई मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक की थी। मीटिंग के दौरान लाइब्रेरी से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार के बारे में चर्चा की थी। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनकी वेतन संबंधी परेशानियों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के निर्देश दिए गए थे।
मेयर ने कहा था कि वेरिफिकेशन कमेटी की रिपोर्ट आने के पश्चात कर्मचारियों को को वेतन देना आरंभ कर दिया है। सभी कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा और प्रथम चरण में वर्ष 2021-22 का वेतन 52 कर्मचारियों को दिया जा रहा है। आने वाले समय में सभी औपचारिकताओं और जांच को पूरा कर, सभी कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा।
इसी बैठक में मेयर कर्मचारियों की सैलरी जल्द मिलने के संकेत दिए हैं। बैठक दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि निगम की सभी लाइब्रेरियों की लिस्ट और उनके कर्मचारियों की रिपोर्ट दो दिन के भीतर दी जाए। सभी लाइब्रेरी की मैं स्वयं जांच करूंगी कि वह सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं, कितने कर्मचारी कार्यरत हैं और कितना वेतन बकाया है। सभी लाइब्रेरियों का निरीक्षण मेयर और निगम पार्षदों द्वारा किया जाएगा।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications