Matru Vandana Yojana: पंजाब सरकार में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा है कि मान सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने दावा किया कि मां और बच्चे दोनों के पोषण के लिए सरकार बड़े कदम उठा रही है। मंत्री ने बताया कि मातृ वंदना योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 25 करोड़ रुपए वितरित किए हैं।
पंजाब में मातृ वंदना योजना के तहत विभाग का मार्च 2024 तक कम से कम 98,036 लाभार्थियों के फॉर्म भरने का लक्ष्य रखा गया है। वहींम जनवरी 2024 तक लगभग 1,16,000 महिला लाभार्थियों ने आवेदन कर दिया है।

शनिवार को एक बयान में महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार इस उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. बलजीत कौर ने इस बात पर जोर दिया कि इस योजना का उद्देश्य मां और बच्चे दोनों के पोषण और कल्याण में सुधार करना है।
राज्य भर के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वित्तीय सहायता के लिए फॉर्म भरने में सहायता करती हैं। मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों या डाकघर खातों में जमा किया जाता है, जो उनके आधार कार्ड से जुड़े होते हैं।
बता दें कि ये वित्तीय सहायता प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का हिस्सा है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति को ऊपर उठाना है। स्कीम के तहत 19 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को उनके पहले जीवित बच्चे के जन्म पर दो किश्तों में 5,000 रुपये दिए जाते हैं, जबकि दूसरी लड़की के जन्म पर 6,000 रुपये दिए जाते हैं।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications