हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने छह जिलों में 50 करोड़ रुपए की 12 नई परियोजनाएं शुरू करने का फैसला लिया है। यह परियोजनाएं ग्रामीण संवर्धन और शहरी जल, सीवरेज, बरसाती जल राज्य योजना के तहत छह जिलों में शुरू की जाएगी। गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर और महेंद्रगढ़ में इन परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इन परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। गुरुग्राम जिले में 6.94 करोड़ रुपए, सोनीपत में 1.72 करोड़ रुपए, रोहतक में 1.79 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

रेवाड़ी में 16.53 करोड़ रुपए, झज्जर में 2.91 करोड़ और महेंद्रगढ़ में 24.37 करोड़ रुपए की अलग-अलग परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा। वहीं सरकार की ओर से झज्जर में लिंक ड्रेन की जमीन पर नई सड़क बनाने के लिए भी मंजूरी दे दी गई है।
सीएम खट्टर ने 9.97 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नई सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दे दी है। यह प्रस्तावित सड़क आरडी 5.4 किलोमीटर तक की है। क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए यह काफी अहम परियोजना है। प्रस्तावित सड़क की लंबाई 5.18 किलोमीटर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
