हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए लगातार अहम कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए तमाम कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी देने का फैसला लिया है। किसानों को बुवाई से लेकर कटाई तक के काम को आसान बनाने के लिए सरकार किसानों को उपकरणों पर सब्सिडी देने जा रही है।
किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रदेश की सरकार ने स्मैम एवं एनएफएसएम स्कीम के तहत कृषि यंत्रों के आवेदन के लिए किसानों का आवेदन आमंत्रित किया है। किसान इस योजना के जरिए कृषि यंत्रों को तकरीबन आधी कीमत पर खरीद सकते हैं। सरकार की ओर से इस बाबत किसानों सं आवेदन मांगा गया है। ऐसे में किसान इस स्कीम में आवेदन करके सब्सिडी का सीधा लाभ उठा सकते हैं।

सरकार की ओर से जो आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उसमे कहा गया है कि इस योजना के तहत 15 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। मशीनों की खरीद पर 40-50 फीसदी तक की अनुदान राशि दी जाएगी। रोटावेटर, आलू बिजाई, ट्रैक्टर चालित पॉवर विडर पर भी अनुदान दिया जाएगा।
लाभार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति द्वारा कियाा जाएगा। एक किसान अधिकतम दो विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र के लिए अनुदान का पात्र होगा। चयन के उपरांत किसान कृषि यंत्र निर्मताओं से मोल भाव कर अपनी पसंद के निर्माता से खरीद कर सकते हैं। कृषि यंत्र निर्माता स्कीम में मशीनों की आपूर्ति हेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाएं।
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को हरियाणा सरकार के ऑनलाइन पोर्टल https://agriharyana.gov.in/ पर आवेदन करना होगा। यहां आपको अपना आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल नंबर के जरिए आवेदन करना होगा। इसके साथ ही आप इस योजना से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी कृषि विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
