हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली सरकार अब गरीबों को मुफ्त में रोडवेज बसों में यात्रा की सुविधा प्रदान करने जा रही है। हरियाणा सरकार मुख्मयंत्री अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत गरीब परिवारों को यह सुविधा प्रदान करेगी। जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं उन परिवारों को हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर करने की अनुमति मिलेगी। इस योजना का लाभ बीपीएल परिवार के गरीबी बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और सभी पात्र लोग उठा सकेंगे। इसके लिए इन परिवारों को खास स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे।
इस कार्ड के जरिए इन परिवार के सभी सदस्य बिना शुल्क दिए हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगे। रोडवेज बसों में इस योजना के लाभार्थियों को 1000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा का अवसर मिलेगा। ये सभी लोग हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर कर सकेंगे। हालांकि यह ध्यान देने वाली बात है कि हरियाणा परिवहन निगम के अलावा किसी अन्य बस में इस सुविधा का लाभ नहीं उठाया जा सकता है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार के सदस्यों का हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा लाभार्थी का अंत्योदय परिवार से संबंधित होना जरूरी है। लाभार्थी के पास पहचान पत्र, आधार कार्ड होना जरूरी है। परिवार की आर्थिक आय एक लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
गौर करने वाली बात है कि प्रदेश की खट्टर सरकार अगले कुछ दिनों में ही इस योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी कर रही है। लिहाजा जो भी गरीब परिवार के लोग मुफ्त में बस सेवा का इस्तेमाल कराना चाहते हैं उन्हें अब सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा। ऐसे में जल्द ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जाएगी।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?



Click it and Unblock the Notifications