हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार अब लोगों से उनकी समस्याओं को सीधे ऑनलाइन माध्यम से लेने जा रही है। ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोग अब विकास संबंधी मांग, शिकायत और सुझाव को सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल का नाम ग्राम दर्शन है, यहां पर https://gramdarshan.haryana.gov.in/ आप सीधे अपने सुझाव और शिकायत सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
सरकार की ओर से कहा गया है कि ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की एक अनूठी पहल है, जहां पर लोगों की सहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा। इसका मुख्य मकसद निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामी निवासियों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना है। इस पोर्टल पर ग्रामीण इलाकों के लोग सीधे सरकार और जनप्रतिनिधियों तक अपनी शिकायत और सुझाव पहुंचा सकते हैं। यह बेहद ही सरल माध्यम है, जिसका इस्तेमाल लोग आसानी से कर सकते हैं।

पोर्टल पर ग्रामीण जो सुझाव देंगे उसके आधार पर ही प्रदेश में भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह अपने विभाग से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दें। सरकार हर संभव लोगों की समस्या का समाधान करने की कोशिश करेगी। ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भई व्यक्ति जो स्थानीय निवासी हो वह अपनी शिकायत को दर्ज कर सकता है। वह सीधे सरकार तक अपने सुझाव आदि को पहुंचा सकता है। जो भी शिकायत या सुझाव यहां पर दर्ज होगी, उसे सीधा सरपंज, पंचायत समिति, जिला परिषद के सदस्य और सांसद देख सकते हैं। सभी जनप्रतिनिधियों को उनके डैशबोर्ड पर यह आसानी से दिखाई देगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
