Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने तीर्थ दर्शन योजना के तहत 60 सालों से अधिक बुजुर्गों को अयोध्या ले जाने की तैयारी कर रही है। श्रीरामलला के दर्शन के लिए बुजुर्ग अयोध्या जाएंगे। इसके लिए हरियाणा को 9 और 10 फरवरी को स्लॉट मिला है।
अयोध्या दर्शन के लिए कई रेलवे स्टेशनों से गाड़ियां चलेंगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत गरीब बुजुर्गों को अयोध्या ले जाने की तैयारी है। इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले बुजुर्गों को मुफ्त दर्शन कराए जाने की योजना है।

हालांकि, मनोहर लाल सरकार तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले बुजुर्गों को भी इस योजना में शामिल करने पर विचार कर रही है। तीन लाख रुपये तक सालाना वार्षिक आय वालों को अगर शामिल किया जाता है तो बुजुर्गों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। अधिक से अधिक बुजुर्गों को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा।
बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा है। इसको लेकर देशभर से तीर्थ यात्री अय़ोध्या पहुंच रहे हैं। इस बीच हरियाणा का नंबर 9 व 10 फरवरी को पड़ा है। शुरुआती दौर में करीब दो हजार लोगों को अयोध्या ले जाने की योजना है। ताकि हर जिले से कम से कम 75-75 लोगों को अयोध्या ले जा सके।
तीर्थ स्थलों पर जाने के इच्छुक बुजुर्गों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने पोर्टल खोल दिया है। 60 साल से अधिक उम्र वाले सभी बुजुर्ग अयोध्या जा सकते हैं। हरियाणा सरकार की ओर से स्पेशल ट्रेन बुक करवाई जाएगी। बुजुर्गों का ख्याल रखने के लिए ट्रेन की हर बोगी में एक वालिएंटर तैनात किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 2022-23 में निगम को 29.06 करोड़ का हुआ फायदा, समीक्षा बैठक में बोले CM मनोहर लाल
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
