छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। इसी कड़ी में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्थित मलानिया डैम को पर्यटन के केंद्र के तौर पर स्थापित करने का सरकार ने फैसला लिया है।
मलानिया डैम को पर्यटन के केंद्र के तौर पर विकसित करने की प्रदेश के पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा की थी। पर्यटन मंत्री की घोषणा के बाद लानिया डैम का विकास तेजी से किया जा रहा है। बुधवार को यहां के कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया डैम का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने यहां चल रहे सौंदर्यीकरण का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डैम के सौंदर्यीकरण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए साथ ही यहां लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश की जाए।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कई पर्यटन के केंद्र हैं, जहां अलग-अलग जगहों से पर्यटक आते हैं। यहां राम झरना लोगों में काफी लोकप्रिय है, जिसे देखने के लिए ओडिशा, झारखंड, बिहार से लोग आते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को अपनी ओर खींच लाती है।
राम झरना की मान्यता है कि यहां वनवास के दौरान श्री राम अपने भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ आए थे और यहां पर जब माता सीता को प्यास लगी थी तो भगवान राम ने धरती को भेद दिया था, जहां से जल की अविरल धारा निकलने लगी थी। इसके बाद से ही यहां झरने का निर्माण हुआ था। जिस तरह से राम झरना देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं उसी तरह सरकार मलानिया डैम को भी रप्यटन के केंद्र के तौर पर विकसित करने पर जोर दे रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications