Maharashtra: महाराष्ट्र में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिंदे सरकार ने किसानों को फसल ऋण पर स्टाम्प ड्यूटी माफ कर दी है। मुख्यमंत्री एकना शिंदे ने बीड़ जिले में किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) डिजिटल प्रोजेक्ट 'जन समर्थ' की शुरुआत के मौके पर ये ऐलान किया। सीएम ने इस मौके कार्यक्रम में मंच से कहा कि किसानों को सिंगल विंडो बैंकिंग प्रणाली के जरिए आसान प्रक्रिया के जरिए समय पर लोन प्रदान करना है।
शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र के के दो जिलों में डिजिटिलाइज्ड किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की शुरुआत की है। स्कीम के तहत 4.7 लाख किसानों को के इंस्टैंट लोन के लिए पंजीकृत किया गया है। बीड़ में इसकी शुरुआत के मौके पर सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में किसानों पर 45,000 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं।

फसल ऋण पर स्टाम्प ड्यूटी माफ
महाराष्ट्र में सीएम शिंदे ने फसल ऋण यानी केसीसी के तहत लिए गए कर्ज पर स्टाम्प ड्यूटी (Stamp Duty) माफ करने की घोषणा की है। इसके लिए लिमिट निर्धारित की गई है। सरकार की घोषणा के मुताबिक, किसानों के 1 लाख 60 हजार रुपये तक के लोन पर स्टाम्प ड्यूटी माफ की गई है।
बता दें कि जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) के जरिए 13 सरकारी योजनाओं के तहत लोन देने की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके लिए इस पोर्टल पर ऑनलाइन एप्लीकेशन उपलब्ध हैं। जन समर्थ' पोर्टल के जरिए अलग-अलग क्रेडिट लिंक्ड सरकारी योजना का लाभ उठाया जा सकता है। इसे पीएम मोदी ने इस साल 7 जनवरी को की थी। पोर्टल के जरिए क्रेडिट लिंक्ड सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications