महाराष्ट्र सरकार ने सिकल सेल रोग पर नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत रोगियों की पहचान, जांच, उपचार और रोकथाम के उपाय, जागरूकता समेत कई कार्य सौंपे गए हैं।
सिकल सेल रोग को लेकर केंद्र सरकार ने व्यापक स्तर पर जागरूता और उपाचर की व्यवस्था विकसित करने को कहा है। दरअसल, केंद्र का लक्ष्य सिकल सेल को 2047 तक देश से पूरी तरह खत्म करना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत महाराष्ट्र में वर्ष 2008 से के हिस्से के रूप में स्क्रीनिंग, एचपीएलसी परीक्षण के माध्यम से विशेष उपचार और निदान की व्यवस्था दी जा रही है।

वहीं अब महाराष्ट्र सरकार ने सिकल सेल रोगियों की पहचान के लिए राज्य, जिला और तालुका स्तर पर समितियों के गठन के निर्देश जारी किए हैं। इस समिति को रोगियों की जांच, उपचार और रोकथाम के सभी महत्त्वपूर्ण उपाय करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है।
नेशनल एलायंस ऑफ सिकल सेल ऑर्गेनाइजेशन (NASCO) के सचिव गौतम डोंगरे के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग मरीजों की पर्याप्त जांच करने में पिछड़ रहा है। हालांकि उन्होंने राज्य सरकार की पहल की सराहना की है।
वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक सिकल सेल रोगियों को दवाएं उपलब्ध ना होने के कारण बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। महाराष्ट्र में नंदुरबार और गढ़चिरौली जैसे आदिवासी समुदायों के खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
