आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार प्रदेश में शिव भोजन योजना को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर खाना मुहैया कराएगी। शिव भोजन योजना के तहत लोगों को 10 रुपए में खाना मुहैया कराया जाएगा। सरकार हर रोज लोगों को 10 रुपए में खाना मुहैया कराने जा रही है।
मौजूदा समय में दो लाख थाली लोगों को मुहैया कराई जा रही है। इससे पहले उद्धव ठाकरे की सरकार लोगों को सस्ती दरों पर खाना मुहैया करा रही थी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिंदे ने खाद्य एवं वितरण विभाग को निर्देश दिया है कि इस योजना को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जाए कि प्रदेश में कितने लोगों को खाना मुहैया कराने की जरूरत है।

अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में शिव भोजन थाली की बहुत अधिक जरूरत है। यह खास तौर पर मजदूर वर्ग है जोकि औद्योगिक क्षेत्र में काम करता है। मौजूदा समय में जितने लोगों को खाना मुहैया कराया जा रहा है वह पर्याप्त नहीं है। यही वजह है कि सरकार 10 लाख थाली लोगों को मुहैया कराने की योजना बना रही है।
सरकार इस समय 1886 शिव भोजन सेंटर प्रदेशभर में चला रही है। तकरीबन 4.25 करोड़ थाली अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के बीच वितरित की गई है। विभाग की ओर से इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे मुख्यमंत्री कार्यालय को इस हफ्ते सौंप दिया जाएगा। इसके बाद इस प्रस्ताव को पास करने के लिए कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे प्रदेशभर में लागू कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
