Maharashtra News: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार ने पर्यटन विकास को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत सतारा जिले में कुल 381 करोड़ के बजट से पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देन के लिए कई प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे। इसको लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई शिखर समिति में सतारा जिले के पश्चिम घाट क्षेत्र में धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के एकीकृत विकास के लिए पर्यटन विकास योजना को मंजूरी दी गई।
महाराष्ट्र का सतारा जिला ऐतिहासित दृष्टि के भारत के लिए बेहद अहम है। यहां श्री क्षेत्र महाबलेश्वर, प्रतापगढ़ किला पर्यटन के दृष्टि से बेहद अहम है। इसके अलावा जिले में सह्याद्री टाइगर रिजर्व भी टूरिस्ट्स को आकर्षित करते हैं। ऐसे में जिले में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत जिले के पश्चिम घाट क्षेत्र में धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा।

इसको लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार (22 फरवरी) को शिखर समिति की बैठक हुई। जिसमें सतारा जिले के पश्चिम घाट क्षेत्र में धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के एकीकृत विकास के लिए पर्यटन विकास योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना के लिए लगभग 381 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जिससे श्री क्षेत्र महाबलेश्वर, प्रतापगढ़ किला संरक्षण और संरक्षण, सह्याद्री टाइगर रिजर्व और वन क्षेत्र में पर्यटन विकास और कोयना हेलवाक वन प्रभाग के तहत कोयना नदी में क्रूज का संचालन किया जाएगा।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी में कहा गया, "मुनावले में एक माह के अंदर वाटर स्पोर्ट्स शुरू किया जाएगा जिसके लिए कृष्णा खोरे निगम और महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के बीच जल्द ही एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी में बड़े पैमाने पर जल क्रीड़ा करने वाली यह पहली परियोजना होगी और इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।"
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications