छत्तीसगढ़ में महादेव बेटिंग एप की गूंज अब महाराष्ट्र में भी पहुंच गई है। महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस एप घोटाले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान आरोप लगाए गए कि महादेव एप घोटाले के पैसे को रियल स्टेट में लगाया गया है। इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने बिल्डर की पहचान कर ली है और इस मामले में एसआईटी और ईडी जांच कर रही है।
सदन के दौरान विपक्ष के विधायकों ने इस मामले पर कई सवाल किए और सरकार को घेरने की कोशिश की। इन तमाम सवालों के जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि मैं देश के फिल्मी सितारों से अपील करता हूं कि वह भविष्य में इस तरह के एप का प्रमोशन ना करें। इस पूरे मामले की जांच अगले दो महीने में पूरी कर ली जाएगी। इस मामले में एनआईए जांच की जरूरत नहीं है, क्योंकि इडी पहले ही इस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि इस एप के जरिए बिल्डरों ने निवेश किया है। इन लोगों ने हाई-फाई प्रोजेक्ट में भी पैसा लगाया है। जिसपर फड़णवीस ने कहा कि मामले की ईडी जांच कर रही है और इसमे मुंबई पुलिस भी अपनी जांच कर रही है। महादेव एप की पैरेंट कंपनी के मालिक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। कुल 67 इस तरह के एप हैं, जो आपस में जुड़े हैं। इनका एक पोर्टल भी है जिसमे 80-20 फीसदी की इनकी साझेदारी है। इसका रजिस्ट्रेशन अमेरिका के वेनेजुएला में किया गया है।
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने पूछा कि आखिर इस मामले में प्रदेश की आटी सेल क्या कर रही थी। जिसपर फडणवीस ने कहा कि फिजिकली प्रदेश में जुआ बंद है लेकिन अब इन लोगों ने ऑनलाइन शुरू कर दिया है। इसका पूरा सिस्टम व्हाट्सएप पर चलता है। साइबर सेल व्हाट्सएप और टेलीग्राम की मॉनिटरिंग नहीं कर सकती है। ऐसे में डेटा शेयरिंग को लेकर नया कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
