मध्य प्रदेश को 29 फरवरी को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग की 809.67 करोड़ रूपए की 2 मध्यम-सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं आंवलिया एवं पारसडोह का लोकार्पण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को फरवरी को "विकसित भारत, विकसित मध्यप्रदेश" कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग की 809.67 करोड़ रूपए की 2 मध्यम-सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं आंवलिया एवं पारसडोह का लोकार्पण करेंगे। मुख्य कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में अपरान्ह 4 बजे से आयोजित होगा।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने लाल परेड ग्राउंड पहुँचकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आयोजन संबंधी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव जल संसाधन श्री राजेश राजौरा, पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर श्री कौलशेन्द्र विक्रम सिंह एवं संबंधित उपस्थित थे।
पारसडोह मध्यम सिंचाई परियोजना 585.21 करोड़ रूपए की लागत से बैतूल जिले की मुलताई तहसील के ग्राम प्रभात पटटन में बनाई गई है। परियोजना का सिंचित क्षेत्र 19785 हैक्टेयर हैं। परियोजना से 42 गांव के 12507 किसान परिवार लाभांवित होंगे। ताप्ती नदी पर बनाई गई इस परियोजना की जल-भराव क्षमता 72.73 मि.घ.मी है तथा इसकी अधिकतम विद्युत खपत 8 मेगावॉट है।
बता दें कि आंवलिया मध्यम सिंचाई परियोजना 224.46 करोड़ रूपए की लागत से खंडवा जिले की खालवा तहसील के ग्राम रोशनी में बनाई गई है। परियोजना का सिंचित क्षेत्र 6703 हैक्टेयर हैं। परियोजना से 14 गांव के 3739 किसान परिवार लाभांवित होंगे। नर्मदा नदी की सहायक घोड़ापछाड़ नदी पर बनाई गई इस परियोजना की जल-भराव क्षमता 26.24 मि.घ.मी है तथा इसकी अधिकतम विद्युत खपत 1.13 मेगावॉट है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications