Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को नए साल पर शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के शासन काल में चलाई जा रही योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जितनी भी योजनाएं शिवराज सिंह चौहान ने चलाई थी, सभी को आगे बढ़ाई जाएगी।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था की जाएगी। सीएम ने सोमवार को खरगोन में जन आभार यात्रा का रोड शो किया। रोड शो के बाद उन्होंने नवग्रह मंदिर मेला मैदान में सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि शिवराज सरकार द्वारा चलाई गई एक भी योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा। सभी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था की जाएगी।

सीएम मोहन ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कई क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व बलिदान दिया, लेकिन कांग्रेस ने एक ही परिवार के हाथ में सत्ता सौंप दी। और उन्होंने विकास के सारे रास्ते बंद कर दिए।
सीएम मोहन यादव ने राम को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं, लेकिन विपक्ष ने इस पर राजनीति की। उन्होंने मंदिर निर्माण में रोड़े लगाये। विपक्ष ने भगवान राम पर सवाल उठाए। लेकिन पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर मंदिर बनाने का निर्णय लिया।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पढ़ाई जीवन में काम आए, हम ऐसे प्रबंध कर रहे हैं। सभी जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज खोले जा रहे हैं, जिसमें प्रत्येक कोर्स पढ़ाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications