मध्य प्रदेश के शहडोल में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी सौगात दी है। यहां कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 852 करोड़ रुपए के फंड की मंजूरी दी गई है। इस सड़क परियोजना से यहां की कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है।
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 543 के शहडोल-सागरटोला खंड में सड़क को 2 लेन अपग्रेड करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फंड की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसकी जानकारी देते हुए कहा गया है कि मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 543 के शहडोल-सागरटोल खंड को हाईब्रिड एनुटि मॉडल मोड के तहत पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन में अपग्रेड करने के लिए 852 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।

यह स्ट्रेच डिंडोरी और मंडला के पिछड़े इलाकों को शहडोल से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस सड़क के बनने से भीड़भाड़ वाले कस्बों, गांवों में भाईपास, रिअलाइनमेंट के प्रावधान और पहाड़ी,घाट, खंडों में सुधार के कारण राजमार्ग 543 पर यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित होगा। इस परियोजना से क्षेत्र का सामाजिक तथा आर्थिक विकास होगा। इसके साथ ही कोयले और कृषि उत्पादों का परिवहन भी सुगम होगा।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड



Click it and Unblock the Notifications