उज्जैन में व्यापार मेला, इन्वेस्टर्स समिट और विक्रमोत्सव एक मार्च को आयोजित किया जाना है। इसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित बैठक में अधिकारियों को अहम निर्देश दिए थे। इसके अलावा एमएसएमई सचिव पी. नरहरि और एमपीआईडीसी के एमडी श्री नवनीत कोठारी ने स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा भी की। सरकार की मुताबिक इस आयोजिन को भव्य बनाने की पूरी तैयारी है।
उज्जैयनी विक्रय व्यापार मेले का आयोजन नगर पालिका निगम उज्जैन द्वारा किया जा रहा है। व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की दुकानें प्रमुख रूप से लगाई जायेगी। इनमें उज्जैन के स्थानीय व्यापारियों को वरीयता दी जा रही है। इसके साथ ही व्यापार मेले के अन्य सेक्टरों में विभिन्न वस्तुओं के डीलर्स को भी आमंत्रित किया जा रहा है। मेले में नागरिकों के लिये फूड जोन आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

इन आयोजनों के लेकर उज्जैन में व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। आयोजन की प्रस्तावित गतिविधियों की सूची बनाई जा रही है। इसके साथ ही इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित उद्योगपतियों और उनकी उद्योग इकाइयों की जानकारी अपडेट की जा रही है। इन्वेस्टर्स समिट का फोकस विशेष रूप से उज्जैन तय किया गया है।
इन्वेस्टर्स समिट में अन्य राज्यों के साथ मुख्य रूप से गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के निवेशकों को आमंत्रित किया जाये। समिट में गारमेंट्स, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग यूनिट के जरिये स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार उज्जैन में एक मार्च को विक्रम व्यापार मेला, इन्वेस्टर्स समिट और विक्रमोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक, घरेलू उपकरण और वाहनों की बिक्री पर एसजीएसटी में छूट संबंधी प्रावधान का परीक्षण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। व्यापार मेले में विक्रय होने वाले गैर-परिवहन वाहनों तथा छोटे परिवहन वाहनों पर पंजीयन शुल्क और रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव मंत्रि-परिषद के समक्ष रखे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा मेले में विशेष रूप से मालवा के व्यंजनों का लुत्फ नागरिक उठा सकेंगे। व्यापार मेले में पर्यटन, संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से वस्तुओं का प्रदर्शन और बिक्री की जायेगी। पर्यटन विभाग महाकाल दर्शन के साथ होटलों में रियायती दर पर रुकने की सुविधा उपलब्ध करायेगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
