Madhya Pradesh News: सरकारी नौकरियों की तलाश कर रहे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश की मोहन सरकार ने जल्द ही 28 हजार पदों पर भर्तियां निकालेगी, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएम मोहन यादव नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा रुके हुए सभी परीक्षा परिणाम भी जल्द घोषित करें। आपको बता दें कि 25 जनवरी को सीएम यादव ने भोपला के रविंद्र भवन में करीब 650 प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। जिन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे वो साल 2019 और 2020 की एमपीपीएससी द्वारा चयनित हुए थे।

खबर के मुताबिक, 2023 में मध्य प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई थी। इसके बाद प्रदेश में हुई प्रवेश परीक्षा के परिणाम और नियुक्ति संबंधी सभी काम टाल गए थे। जिन्हें अब फिर से शुरू करने का आदेश सीएम ने बैठक में अधिकारियों को दिया।
इसके साथ ही सरकार निजी क्षेत्र में भी रोजगार को बढ़ावा देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन भी करेगी। ऐसा बताया जा रहा ह कि मोहन सरकार ने वर्ष 2024-25 में रोजगार के मेले के माध्यम से 9 हजार ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
