मध्य प्रदेश सरकार कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र, पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सौर ऊर्जा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर दे रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जरूरतमंदों को रोजगार देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने पर्यटन, वन, खनिज, उद्योग व सेवा क्षेत्र सहित सभी सेक्टर में रोजगार देने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। चम्बल संभाग असीम संभावनाओं का क्षेत्र है। यहां रोजगार और विकास के लिये कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जायेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चम्बल-मुरैना क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं। यहाँ ऐतिहासिक इमारतें, जलाशय व अकूत वन संपदा उपलब्ध है। इसलिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये रोजगारपरक योजना तैयार करें। जिले से लेकर संभाग तक ऐसी बैठकें निरंतर की जायेगी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता और सूक्ष्म, लघु उद्योग विभाग कार्ययोजना प्रस्तुत करें।

मुरैना में एक समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि हर जिले में ऐसे सक्षम लोग मौजूद हैं, जो थोड़े से प्रोत्साहन और सरकारी मदद से उद्यम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सक्षम लोगों से संवाद कर उन्हें रोजगार के अवसर पैदा करने व उद्यम खड़ा करने के लिये प्रेरित करें।
सोलर प्रोजेक्ट के कार्य में आएगी तेजी
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुताबिक चंबल में निर्माणाधीन सोलर परियोजना के निर्माण की गति बढ़ाई जाये। भू-तल परिवहन मंत्री के साथ चर्चा हुई। नैनागढ़ से अम्बाह तक एलिवेटेड रोड़ की घोषणा अनुरूप प्रस्ताव मंजूरी के लिये केन्द्र सरकार को बनाकर भेजा जाएगा। श्योपुर में लिफ्ट सूक्ष्म सिंचाई परियोजना पूर्ण हो चुकी है। इसको अन्य विभागों के साथ मिलकर शुरू करना है। आलू रिसर्च केन्द्र के लिये पेरू के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई है। मुरैना जिले को इसमें जोड़ा गया है। श्योपुर में गिर गाय के संवर्धन अनुसंधान केन्द्र और परियोजना पर कार्य किया जाना है।
कृषि, उद्यानिकी के विकास पर जोर
मुरैना चंबल संभाग में कई नदियां हैं। ऐसे में ये क्षेत्र कृषि के लिए बेहद अहम है। सरकार ने इस क्षेत्र में कृषि, उद्यानिकी के लिए किसानों को विशेष प्रशिक्षण देने के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग भी लगाए जाएंगे। श्योपुर में गिर गाय की प्रजाति को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications