MP News: मध्य प्रदेश सरकार किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए किस कदर तत्पर है, उसकी एक झलक एक बार फिर दिखाई पड़ी। मुख्यमंत्री मोहन यादव को जैसे ही असमय हुई ओलावृष्टि और भारी बारिश से खराब हुई फसलों के नुकसान की जानकारी मिली तो उन्होंने फौरन प्रशासनिक मशीनरी को काम पर लगा दिया।
इतना ही नहीं, किसानों को ज्यादा नुकसान न हो, इसके लिए सीएम यादव ने गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 15 मई से को बढ़ाकर 20 मई कर दिया। साथ ही, मोहन सरकार ने किसानों को राहत देते हुए उनका लस्टर लॉस यानी ऐसा गेहूं जिसका दाना डैमेज हो गया और सिकुड़ गया हो या फिर जिसमें चमक नहीं हों वो भी खरीदेगी।

सरकार ने ऐसे गेहूं की खरीद की सीमा को 30 प्रतिशित से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक कर दिया है। इतना ही नहीं, मोहन सरकार ने प्रदेश में अभी तक 31 लाख 55 हजार टन गेहूं की खरीद की है। ऐसा बताया जा रहा है कि गेहूं की यह खरीद चार लाख 18 हजार किसानों से की गई है।
बता दें, सरकार को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के लिए सात मई की अवधि निर्धारित की थी। वहीं, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के लिए 15 मई तक अवधि निर्धारित की थी। लेकिन, कई स्थानों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण उपार्जन का कार्य प्रभावित हो गया।
इसे देखते हुए सरकार ने 50 प्रतिशत तक चमकविहीन और डैमेज गेहूं लेने की छूट दी है। वहीं, परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद की अवधि भी 20 मई तक बढ़ा दी है। साथ ही, प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने निर्देश दिए हैं कि वे पंजीकृत किसानों को इसकी सूचना दें।
ताकि, किसान अपनी सुविधा के अनुसार उपज लेकर खरीद केंद्र पहुंच सके। प्रदेश में 15 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी बालाघाट ज्योति बघेल का कहना है कि हाल ही में हुई असमय बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसलें खराब हुई हैं।
ऐसे में किसानों को राहत देने के उद्देश्य सेएफएक्यू के अनुसार निर्धारित सीमा प्रतिशत बढ़ाया गया है। पहले किसानों से 30 फीसदी खराब गेहूं खरीदा जा रहा था, जिसे शिथिलता देते हुए अब 50 फीसदी किया गया है। इसके अलावा टूटे हुए गेहूं के दाने की सीमा 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसद, थोड़ा टूटा हुआ दाना के 4 फीसद से बढ़ाकर 6 फीसदी किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
