मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश की बेटियों के लिए लाडली बहन योजना का सीधा लाभ देने की तैयारी कर रही है। प्रदेश सरकार लाडली बहनों के खाते में सीधे राशि डालने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार की लाडली योजना देशभर में काफी लोकप्रिय हो रही है, यह सुर्खियों में रहती है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस योजना की काफी चर्चा हुई थी। इस योजना का लाभ भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में भी हुआ था। चुनाव के दौरान सरकार ने इस योजना के बारे में खुलकर लोगों के सामने बात की थी।
प्रदेश सरकार ने जो आदेश जारी किया है उसके अनुसार इस महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में इस राशि को डाल दिया जाएगा। चार जनवरी को महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह 8 जनवरी 2023 तक जिले के सभी लाभार्थियों की सूची को तैयार करके इसे पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया गया है। जिसके बाद ई पेमेंट के जरिए राशि को सीधे बहनों के खाते में डाला जाएगा। सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में इस राशि को 10 जनवरी 2024 तक डालने का निर्देश दिया गया है।

वहीं कांग्रेस लगातार सरकार की इस योजना पर सवाल खड़ी करती आई है। अटकलें लगाई जा रही थी कि इस योजना को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस योजना को पहले की ही तरह आगे भी जारी रखने की बात कही है। उन्होंने साफ कहा है कि इस योजना को बंद नहीं किया जाएगा। बता दें कि इस योजना के तहत प्रदेश की तकरीबन सवा करोड़ बहनों के बैंक खाते में 1250 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications