मध्य प्रदेश में किसानों की फसल को ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए प्रदेश की सरकार ने अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसके बाद उन्होंने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि तत्काल प्रभाव से सर्वे कराया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया है कि ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान राहत सर्वे से छूटना नहीं चाहिए। जिस भी किसान की फसल को नुकसान पहुंचा है उसकी फसल का सर्वे जरूर होना चाहिए।

अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 फरवरी से 14 फरवरी के बीच जिन भी जिलो में बेमौसम बारिश हुई है, ओलावृष्टि हुई है और इसकी वजह से फसल को नुकसान पहुंचा है, उसका तत्काल प्रभाव से सर्वे कराया जाए। इसके साथ ही डीएम को निर्देश दिया गया है कि आरबीसी 6(4) के तहत किसानों को राहत राशि का वितरण किया जाए। इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी किसान इस राहत सर्वे से छूट ना जाए।
बता दें कि 11 से 14 फरवरी के बीच हुई बारिश और ओलावृष्टि से पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसमे मुख्य रूप से बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, मंडला, सतना, सिंगरौली, पन्ना, अनूपपुर, छतरपुर की 34 तहसीलें शामिल हैं। इन तहसीलों के 343 गाव के तकरीबन 3701 किसानों की फसल के नुकसान की खबर सामने आई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications