Madhya Pradesh News: शिवराज सिंह चौहान सरकार के बाद अब मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मध्य प्रदेश के विकास को लेकर पूरी मेहनत कर रहे हैं। विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए नया इनोवेशन भी कर रहे हैं। इस बीच मोहन यादव सरकार ने फैसला किया है कि पहली आधिकारिक कैबिनेट बैठक बुधवार तीन जनवरी को जबलपुर में होगी।
तीन जनवरी को सीएम मोहन यादव एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम ने कैबिनेट बैठक की पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को सौंप दी है। इससे पहले सभी सरकारी फैसले और बैठक अधिकतर भोपाल में ही होती थी। लेकिन खुद को उपेक्षित महसूस करने वाला जबलपुर में ऐसे बैठक नहीं होती थी।

मोहन सरकार जबलपुर को लेकर गंभीर
इसी क्रम में मोहन सरकार ने जबलपुर में पहली कैबिनेट बैठक करने का फैसला किया है। साथ ही यहां के स्थानीय लोगों को भी यह संदेश मिले कि जबलपुर उपेक्षित नहीं है। आदिवासी इलाके के लोगों को भी पता लगेगा कि मोहन सरकार जबलपुर को लेकर गंभीर है।
कमलनाथ ने 2019 में जबलपुर में की थी कैबिनेट बैठक
कैबिनेट बैठक सुबह 10 बजे राज्य बिजली बोर्ड के मुख्यालय शक्ति भवन में होगी। बैठक को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। सीएम मोहन यादव भी इस कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले 2019 में तात्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जबलपुर में कैबिनेट बैठक की थी। इसके साथ ही विकास की तमाम योजनाओं की घोषणा की थी।
जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट की बैठक लेने के बाद जबलपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पार्टी द्वारा इसको विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आभार रैली का नाम दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
