मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल शुक्रवार को धामंदा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने वीर सपूत शहीद धर्मेन्द्र कुमार की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान गवर्नर ने परिजनों और पत्नी को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल का भी निरीक्षण किया।
राज्यपाल पटेल शुक्रवार को सीहोर जिले के धामंदा गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई। धमंदा में राज्यपाल मंगुभाई पटेल को बुके देकर भेंटकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंच से उन्होंने सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों को योजना के तहत लाभ का वितरण किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत धामंदा को खुले में शौच मुक्त होने पर ओ.डी.एफ. प्लस प्रमाण पत्र दिया।

इस मौके पर मंच से राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पात्रों और वंचितों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। उन्होंने आगे कहा कि हर भारतीय को देश की महानता पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक संकल्प यात्रा की शपथ का प्रतिदिन मनन करें। उसके अनुसरण का पुरजोर प्रयास करें। राज्यपाल ने सभी से स्वच्छता को दैनिक जीवन का अंग बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने इंदौर जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी अपने घरों और गांवों को स्वच्छ बनाने का प्रयास करें।
उज्ज्वला ने दी धुंए से मुक्ति
राज्यपाल पटेल ने कहा कि केन्द्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के काफी हद तक सकारात्म परिणाम आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं का जीवन धुएं से मुक्ति दिलाई। जिसके चलत उनका स्वास्थ्य भी बेहतर हुआ है। इसके साथ ही रसोई में उनके समय की बचत हुई है। ये समय वे रचनात्मक कार्यों मे लगा रही हैं। पटेल ने कहा कि स्व-सहायता समूहों ने महिलाओं के जीवन में आर्थिक समृद्धि और आत्म निर्भरता प्रदान की है। आर्थिक समृद्धि से उनका स्वाभिमान और आत्मविश्वास बढ़ा है।
सभी युवा विकसित भारत का संकल्प लें
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि वर्ष 2047 में आज़ादी की सौवीं वर्षगांठ तक भारत को विकसित बनाने के लिए सभी पुरजोर प्रयास करें। युवा देश को विश्व गुरु बनाने के लिए अपनी नई सोच और नए आइडिया से राष्ट्र विकास में योगदान दें। हर युवा, हर शिक्षित अपने स्तर पर गरीब और वंचित परिवारों की मदद करते हुए, उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की आवश्यकता है।
प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन प्रतिवेदन का वाचन किया। शासन की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने उनके अनुभव बताए। कार्यक्रम में इछावर विधायक श्री करण सिंह वर्मा और आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर मौजूद थे। भोपाल संभाग कमिश्नर डॉ पवन कुमार शर्मा, आई.जी. पुलिस श्री अभय सिंह, एस.पी श्री मयंक अवस्थी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा बाई पटेल, सरपंच श्रीमती सावित्री बाई, जन-प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications