मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश ने मंंगलवार को ग्राम के लसूडिया राठौर में 6 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित होने जा रहे हाई स्कूल भवन का भूमि-पूजन किया। 6 करोड़ 75 लाख 23 हजार की लागत से भवन का निर्माण पीआईयू विभाग करवा रहा है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज 18 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल टंकी एवं पाइप लाइन निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

डिप्टी सीएम देवड़ा ने भूमि पूजन करते हुए अधिकारियों को सख्त हिदायद दी कि स्कूल का भवन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। भवन निर्माण में किसी तरह की कोई कमी नही होनी चाहिए।
डिप्टी सीए ने कहा इससे आप-पास के ग्रामीण बच्चों को शिक्षा का बेहतर मौका मिलेगा। बच्चे अच्छी पढ़ाई करेंगे और उनका भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वो तहसील जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन करें माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करें एवं अनुशासन में रहे।
इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि आगामी सत्र से स्कूल में 11वीं की कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में जानकारी दी कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने मल्हारगढ़ विधानसभा में अभी तक 700 करोड़ रुपए की सड़के बनाई गई है। शिक्षा के क्षेत्र में, सिंचाई के हर क्षेत्र में हर क्षेत्र में सराहनीय विकास हुआ है। उन्होंने कहा लसूडिया राठौर में पेयजल टंकी के निर्माण से हर घर तक शुद्ध पीने का नल से जल मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
