Madhya Pradesh: नेशनल गेम्स 2025 को मध्य प्रदेश में आयोजित करने मांग, एमपी सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने 2025 में आयोजित होने जा रहे 'नेशनल गेम्स 2025' की मेजबानी मध्यप्रदेश को देने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को एक पत्र भी सौंपा।

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपे पत्र में मंत्री सारंग ने लिखा है कि मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना उपलब्ध है। मंत्री कहा है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मेजबानी का दायित्व मिलने पर मध्य प्रदेश पूरी व्यवस्था देगा।

MP govt demands National Games in Madhya Pradesh

मंत्री सारंग ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश खेलों के विकास हेतु सतत प्रयासरत है तथा प्रदेश के प्रतिभावान खिलाडियों को चिन्हित कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रशिक्षण देने के लिए मध्यप्रदेश में 18 खेलों की 11 खेल अकादमियां स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी खेल अकादमियों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना निर्मित की गई है। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना पूर्व से उपलब्ध है।

मध्यप्रदेश द्वारा 5वें खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2022 का दिनांक 31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है।

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के मध्य प्रदेश के खेल मंत्री सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश में खेल गतिविधियों, अधोसंरचना विकास व युवा कल्याण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

मंत्री सारंग ने केंद्रीय मंत्री ठाकुर को भोपाल के नाथू बरखेड़ा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जानकारी दी और बताया कि मध्य प्रदेश के भोपाल को स्पोर्टस हब बनने जा रहा है। यहां नाथू बरखेड़ा, भोपाल में 985.76 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, तैराकी के साथ ही मार्शल आर्ट खेल के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों की व्यवस्था की जाएगी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+