Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने डॉ. मोहन यादव ने कहा के 29 फरवरी के राज्य के विकास के क्षेत्र में बड़ा ऐलान होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुताबिक पीएम मोदी इस दिन वर्चुअली एक कार्यक्रम में अपना संबोधन देंगे, जिसे मध्य प्रदेश में व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा। सीएम यादव के मुताबिक पीएम के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में करीब पांच सौ स्थानों पर लाइव टेलीकॉस्ट दिखाने की व्यवस्था होगी।
सीएम डॉ. यादव ने शाम को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में बुधवार को एक अहम बैठक की, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल कार्रक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने 29 फरवरी के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मीटिंग में कैबिनेट के सहयोगी मंत्री भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 फरवरी को विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश के विशेष कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। सीएम ने बताया कि कार्यक्रम का करीब पांच सौ स्थानों पर सजीव प्रसारण भी होगा। व्यापक जन भागीदारी के इस कार्यक्रम में लोक कल्याण से जुड़े अनेक निर्माण कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। जन हितैषी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी उल्लास और उमंग के वातावरण में होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सायबर तहसीलों का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश में गत एक माह में राजस्व महाअभियान में एक लाख 90 हजार प्रकरणों का निपटारा किया गया है। इसी तरह आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास से प्रदेश के नागरिक बड़ी संख्या में लाभान्वित होंगे। प्रशासनिक अमले को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करना है।
सीएम अधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और शालीनता का प्रतीक होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विकास के ठोस कदम उठाए हैं। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक योगदान देगा।
क्या है कार्यक्रम का प्रारूप?
प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियो लिंक से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबोधन देंगे। पहली बार अपनी तरह का ऐसा अभिनव कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें आम जनता के कल्याण से जुड़े कार्यों की सौगातें मिल रही है। कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगा, जिसमें अनेक निर्माण कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही सायबर तहसीलों का लोकार्पण भी होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications