आने वाले दिनों में संभावना है कि पूरी दुनिया का समय मध्यप्रदेश के उज्जैन से तय हो। मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसको लेकर एक योजना भी बनाई है। सीएम डॉ मोहन यादव ने बताया कि उनकी सरकार ग्रीनविच से प्राइम मेरिडियन को उज्जैन शिफ्ट किए जाने को लेकर पर काम करेगी।

सीएम डॉ मोहन ने कहा कि हमारी सरकार इस बात को साबित करेगी कि उज्जैन एक वैश्विक प्राइम मेरिडियम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार पूरी दुनिया के समय को सही करेगी।
बता दें प्राइम मेरिडियम एक काल्पनिक रेखा है जिसका उपयोग समय के लिए वैश्विक संदर्भ के रूप में किया जाता है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि मेरिडियन समय उज्जैन का था जो दुनिया भर में जाना जाता था, लेकिन पेरिस ने पूरी दुनिया का समय निर्धारित करना शुरू कर दिया और बाद में इसे अंग्रेजो ने अपना लिया। अंग्रेस जिसे ग्रीनविच को प्राइम मेरिडियम मानते हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्राचीन हिंदू खगोलीय मान्यता का इसके लिए संदर्भ दिया। जिसके अनुसार उज्जैन को भारत का प्राइम मेरिडियम माना जाता था और उज्जैन से ही पूरे देश का टाइम जोन तय होता था।
मान्यता है कि उज्जैन शहर की खास बात है कि उज्जैन शहर जीरो मेरिडियन और कर्क रेखा के साथ संपर्क वाले बिंदु पर स्थित है। उज्जैन में ही भारत की सबसे पुरानी वेधशाला है जो 18 वीं शताब्दी के आरंभ में जयपुर के सवाई जय सिंह द्वितीय ने बनवाया था।
सीएम ने इसके बारे में बात करते हुए कहा दुनिया में दो तरह के प्राणी है, एक जो दिन में जागते हैं और दूसरे जो में जागते हैं और आंधी रात को दिन बदलन देने के पीछे तर्क क्या ?
सीएम ने कहा हम दुनिया का टाइम सही करने के लिए उज्जैन की वेधशाला पर शोध करेंगे। उन्होंने बताया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और आईआईएम के शोधकर्ता शोध करेगे और एक मंच विकसित करेंगे ताकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे इंटनेशल स्तर पर लें जा सकें। मध्यप्रदेश सीएम मोहन ने इसके साथ ही दावा किया कि भारत के पड़ोसी मुल्क भी इसको लेकर इंटरनेशलन स्तर पर भारत के प्रस्ताव का सपोर्ट करेंगे।
बता दें 1884 में हुए एक सम्मेलन में ग्रीनविच से गुजरने वाली देशांतर रेखा को शून्य मेरिडियम या प्राइम मेरिडियम के तौर पर स्वीकार किया गया था। भारत का समय ग्रीनविच मेरिडियम समय जीएमटी से साढ़े पांच घंटे आगे है। ऐसे ही इस जगह से पूरी दुनिया का समय तक किया जाता है। सीएम ने ग्रीनविच से प्राइम मेरेडियलन को उज्जैन शहर में स्थानान्तित करेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
