मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार हर क्षेत्र के साथ कृषि क्षेत्र और किसानों की उन्नति के बारे में फिकरमंद है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों को हर सुविधा समय पर मिल सके इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। वहीं अब गेंहू की पैदावार करने वाले किसानों की बेहतरी के लिए भारतीय खाद्य निगम, राज्य नागरिक आपूर्ति को आदेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा मध्य प्रदेश में लगभग 100 लाख मेट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जाना है। उन्होंने कहा इससे 11 लाख किसान लाभान्वित होंगे। इसके लिये भारतीय खाद्य निगम, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तथा मार्कफेड से समन्वय कर उपार्जन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भारतीय खाद्य निगम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (वैस्ट जोन)दलजीत सिंह और महाप्रबंधक विशेष गढ़पाले से समत्व भवन में मुलाकात की उस दौरान ये बात कही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खरीदी केन्द्रों पर गेहूं की गुणवत्ता की पुष्टि के लिए विशेषज्ञ, नमी मापक यंत्र, बारदाना सहित अन्य आवश्यक उपकरण की उपलब्धता और किसानों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भारतीय खाद्य निगम द्वारा मध्यप्रदेश से अतिशेष गेहूं का परिदान लेकर कमी वाले राज्यों को भेजने की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications