मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को छिंदवाड़ा में 131.49 करोड़ रुपए की लागत की विभिन्न परियोजनाओं और प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस समारोह में सीएम डॉ मोहन ने कहा राज्य सरकार जन कल्याण के लिए कटिबद्ध है। चुनावी संकल्प पत्र का पालन करते हुए सभी बिंदुओं पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब मध्यप्रदेश की हालत बहुत खराब थी। बुनियादी सुविधाएं भी जनता के लिए उपलब्ध नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। मध्यप्रदेश को विशेष लाभ मिला है।
सीएम यादव ने कहा मध्यप्रदेश किसी भी क्षेत्र में पीछे रहने वाला नहीं है। लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा। प्रदेश का बजट आगामी जुलाई माह में आएगा।
उन्होंने कहा हमारी सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलवाने की बात हो या सड़कों के निर्माण या सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा प्रदेश के नागरिकों को विकास का पूरा लाभ प्राप्त होगा।
छिंदवाड़ा में सीएम ने 5 विभाग के 46.77 करोड़ रुपये की लागत के 9 निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और 7 विभागों के 131.49 करोड़ रूपये लागत के 28 विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इस मौके पर कुल 178.26 करोड़ रुपए के 37 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
आज 74.27 करोड़ रूपये लागत के औद्योगिक विकास केन्द्र बोरगांव का लोकार्पण भी किया गया। इसके अलावा सीएम मोहन ने विकास से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
