मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर को नई सौगात मिली है। मंगवालर को राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअली ग्वालियर-बेंगलुरू और ग्वालियर- दिल्ली-अयोध्या विमान सेवा का शुभारंभ किया। चित्रकूट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े।

सीएम डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर से ये दो अहम फ्लाइट का शुभारंभ करते हुए कहा "आज ग्वालियर से देश की सिलिकॉन वैली सिटी बेंगलुरू तक नई हवाई सेवा शुभारंभ, यह हमारे सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत लगातार हवाई सेवाओं के क्षेत्र में नित नई उड़ान भर रहा है।"
सीएम मोहन यादव ने कहा "मध्य प्रदेश में इंटरनेशनल और नेशनल लेवल के एयरपोर्ट पहले ही बने हुए है, अब हमारी सरकार का प्रयास है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से छोटी-छोटी हवाई पट्टियों का डेवलेपमेंट किया जाए।
एयर एंबुलेंस की सुविधा भी हर एक जिले तक पहुंचे इसके लिए भी हम प्रयासरत हैं"गौरतलब है कि नई दिल्ली से वर्चुअली ग्वालियर-बेंगलुरू और ग्वालियर- दिल्ली-अयोध्या विमान सेवा की शुरूआत की गई। दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर मौजूद रहे।
सिंधिया ने ग्वालियर से विमान की शुरूआत होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा "विमानन अवसंरचना और सेवा के निरंतर विकास के क्रम में पहले से परिचालित हो रही विमान सेवा के अतिरिक्त आज ग्वालियर से बेंगलुरु तथा ग्वालियर से दिल्ली और अयोध्या के बीच नवीन हवाई सेवाओं का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ।"
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा शुरू की गई ये विमान सेवा ग्वालियर को न केवल देश की आईटी राजधानी बेंगलुरु और राजनीतिक राजधानी दिल्ली से जोड़ेंगी बल्कि आध्यात्मिक केंद्र अयोध्या के और करीब ले आएंगी। मंत्री ने कहा इससे लोकल रोजगार, वाणिज्य एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
