मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर में कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने 7 करोड़ रुपए लागत की नलजल योजना का भूमिपूजन भी किया। इसके बाद साइकिल वितरण कार्यक्रम में मंच से कहा कि कूनो क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नदी पर एक पुल का निर्माण किया जाएगा। जिसकी 37 करोड़ की राशि खर्च होगी। सीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि कूनो क्षेत्र में पेट्रोल पंप की व्यवस्था भी होगी, ताकि स्थानीय निवासियों को ईंधन के लिए भटकना ना पड़े।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सोमवार को श्योपुर के दौरे पर रहे। इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेद्र यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एमपी के वन एवं पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने मंच से कहा कि पालपुर कूनो क्षेत्र के आर्थिक विकास की राह खुल गई है। चीता परियोजना को जन सहयोग मिल रहा है।

वहीं सीएम मोहन यादव ने कूनो में हो विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कूनो में नदी पर पुल निर्माण के लिए 37 करोड़ की राशि खर्च होगी। 7 करोड़ रुपए लागत की नलजल योजना का भूमिपूजन भी किया। स्थानीय निवासियों को घर बनाने के लिए दो लाख के स्थान पर ढाई लाख रुपए की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कूनो क्षेत्र में पेट्रोल पंप की व्यवस्था भी होगी, ताकि स्थानीय निवासियों को दूर नहीं जाना पड़े।


Click it and Unblock the Notifications